Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई अगियारी का जश्न मातम में बदला, बेटी को आशीर्वाद देने आए पिता की सड़क पर दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई नवजात बेटी की खुशी मनाने ससुराल आए एक पिता का शव लौटा तो पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। साण्डी क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और फरार हो गया।

मृतक की पहचान हरपालपुर थाना क्षेत्र के दसौली गांव मजरा धौरहरा निवासी 35 वर्षीय दीपचंद उर्फ दीप के रूप में हुई है। दीपचंद मजदूरी और खेती कर परिवार पालता था। अपनी नवजात बेटी के अगियारी संस्कार में शामिल होने वह साण्डी क्षेत्र के नकबापुर स्थित ससुराल आया था। कार्यक्रम के बाद वह यहीं रुका हुआ था।

शनिवार रात करीब 11 बजे दीपचंद किसी जरूरी काम से घर से निकला। बिलग्राम रोड पर एपीएस डिग्री कॉलेज के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपचंद उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अवस्था में दीपचंद को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही ससुराल और मायके दोनों जगह कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साण्डी पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

परिजनों ने बेटी के अगियारी के दिन घटी इस घटना को सबसे बड़ा हादसा बताया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 02 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp