
Written by
Chandan Singh
हरदोई। आज हरदोई आवास पर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।
अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। कहा गया कि किसी भी फरियादी को भटकना न पड़े और हर मामले में पारदर्शिता बरती जाए।
बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया
गया कि “नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी तरह समर्पित है।” सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी बाधा के मिले।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रशासन के इस पहल की सराहना की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।








