Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गंगा खतरे के निशान से 20 CM नीचे! नरौरा से 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, एक दर्जन गांव जलमग्न, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Oplus_131072
Author Image
Written by
Chandan Singh

फर्रुखाबाद

गंगा खतरे के निशान से 20 CM नीचे! नरौरा से 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, एक दर्जन गांव जलमग्न, प्रशासन ने जारी किया हाई

पहाड़ों की बारिश  और बैराज से डिस्चार्ज से बढ़ा खतरा, खेत-रास्ते डूबे, राहत दल तैनात

गंगा उफान पर   सिंचाई विभाग के मुताबिक शनिवार रात से रविवार शाम तक गंगा का जलस्तर करीब 10 सेंटीमीटर बढ़ गया। रविवार शाम 6 बजे जलस्तर 136.90 मीटर दर्ज किया गया। ये चेतावनी बिंदु से 30 CM ऊपर और खतरे के निशान 137.10 मीटर से सिर्फ 20 CM नीचे है।

नरौरा से भारी पानी  नरौरा बैराज से लगभग `1,72,721` क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे आने वाले दिनों में गंगा का जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है, हालांकि अभी खतरे के निशान से नीचे है।

एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में अमृतपुर क्षेत्र के 6 और शमसाबाद ब्लॉक के 5 गांव समेत करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। निचले इलाकों के खेत जलमग्न हो गए हैं। कई संपर्क मार्गों पर पानी आने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी शिफ्ट करना पड़ा।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।

तटवर्ती गांवों के लोगों से सतर्क रहने और गंगा किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है।

प्रशासन का कहना है “यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा और बैराजों से पानी छोड़ा जाता रहा, तो आने वाले दिनों में जिले में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।” स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

फिलहाल मौसम विभाग ने पहाड़ों में और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp