Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शाहजहाँपुर : पुलिस को बड़ी सफलता, 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

Author Image
Written by
सत्य प्रकाश अवस्थी

शाहजहाँपुर : जनपद पुलिस को सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने कुल 111 गुमशुदा एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

 

मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शिकायतकर्ताओं को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए शाहजहाँपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायतें नागरिकों द्वारा थाना स्तर पर अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई जाती हैं। इन शिकायतों के आधार पर सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी निगरानी की जाती है, जिसके चलते मोबाइल फोन को ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किया गया।

 

पुलिस ने आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को तुरंत ब्लॉक कराया जा सकता है। इससे मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगती है और उसकी बरामदगी में भी सहायता मिलती है।

 

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही उन्होंने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखने और किसी भी अनजान लिंक या व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp