Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : सवायजपुर में पुलिस–पशु तस्कर मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई | सवायजपुर

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और एक शातिर पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 52 हजार रुपये नकद, एक चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सवायजपुर क्षेत्र के गौरखेड़ा निवासी रीतेश पाल ने बृहस्पतिवार को हरपालपुर कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसकी बाइक हरपालपुर स्थित कमला हॉस्पिटल के पास से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के मुबारकपुर के पास निर्माणाधीन सर्विस लेन पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह अचानक बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। घायल आरोपी की पहचान शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी आजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ के अनुसार, आजाद शातिर पशु तस्कर है। उसके पास से बरामद 52 हजार रुपये चोरी के मवेशी बेचकर प्राप्त किए गए बताए जा रहे हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष सवायजपुर प्रिंस कुमार, उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा व राकेश कुमार, दीवान मनोज यादव तथा सिपाही आशुतोष गुप्ता, मुनेंद्र सिंह, संजय मौर्या और कृष्णवीर।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp