Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानपुर जिंदा को घोषित किया मुर्दा, पुलिस लेने पहुँची डेडबॉडी तो उड़े होश

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

 

कानपुर में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है जब जिंदा मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए पहुंची तो वह जिंदा निकला। यह देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंचे और उन्होंने जानकारी मांगी। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि दोषी स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। मामला जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर का है।

43 की जगह 42 नंबर बेड के मरीज को मृत घोषित किया

कानपुर: बताया गया कि 42 नंबर बेड पर विनोद और 43 नंबर बेड पर 60 वर्षीय लावारिस को भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान लावारिस वृद्ध की मौत हो गई। लेकिन डॉक्टरों ने विनोद को मृत्यु घोषित कर दिया और पुलिस सूचना में विनोद का नाम दर्ज करके भेज दिया गया। ‌पुलिस ने सूचना में लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त की तो घर वाले भी दौड़े चले आए।

प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित की

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसकी गलती भी उन्होंने मान ली है।‌ उन्होंने धोखे से गलत फाइल भर दी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय‌ काला ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। फिलहाल लापरवाही बरतने के आरोप में जूनियर डॉक्टर हिमांशु मौर्य, स्टाफ नर्स सोनकर और वार्ड आया रहनुमा को निलंबित कर दिया है।

क्या कहते हैं स्वास्थ्य मंत्री?

स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक ने एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कानपुर में जीवित मरीज को मृत घोषित करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और आया को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसे तीन दिनों में आख्या जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp