Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत ने हासिल की एयर टु एयर मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ाने की तकनीक, चीन-पाकिस्तान के लिए बढ़ी चुनौती

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

नई दिल्ली – भारत ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ाने की तकनीक हासिल कर ली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) का परीक्षण किया, जो पूरी तरह सफल रहा है।

 

इस तकनीक के साथ, भारत हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने वाला पहला देश बन गया है, जो ध्वनि की गति से आठ गुना अधिक गति से यात्रा कर सकती है। यह वैश्विक रक्षा प्रौद्योगिकी में एक गेम-चेंजर है, जो किसी अन्य देश के पास नहीं है।

 

डीआरडीओ के मुताबिक, इस तकनीक से भारत को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित करने में मदद मिलेगी, जिससे सशस्त्र बलों को बढ़त हासिल होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस तकनीक के सफल प्रदर्शन के लिए डीआरडीओ और इंडस्ट्री को बधाई दी।

 

इस तकनीक के विकास से भारत को एयरोस्पेस की दुनिया में बढ़त मिली है और वह उन खास देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिनके पास यह तकनीक है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp