Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा मेल

Author Image
Written by
Amit Swarnkar

दिल्ली में सोमवार को हड़कंप मच गया जब लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। यह धमकी एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजी गई थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और दोनों परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

 

पुलिस ने बताया कि लाल किला और सचिवालय में तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खाली करा दिया गया है। ईमेल कहां से आया है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। साइबर सेल की टीमें जांच में जुटी हैं और सुरक्षा एजेंसी भी जांच कर रही है।

 

इससे पहले सोमवार को ही दो स्कूलों, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एय फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला।

 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp