Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई में थूकने के विवाद में दो गांव के लोगों मे खूनी संघर्ष, युवक की मौत; तनाव के बाद पुलिस फोर्स तैनात

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई में थूकने के विवाद में दो गांव के लोगों मे खूनी संघर्ष, युवक की मौत; तनाव के बाद पुलिस फोर्स तैनात

 

हरदोई बेहटागोकुल दो गावों के बीच बने मैदान में क्रिकेट देख रहे युवक पर थूकने का लेकर गुरुवार शाम हुआ मामूली विवाद शुक्रवार की सुबह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जब एक पक्ष थाने गया था तो उसी समय पड़ोस के गांव से आए दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक के घर पर धावा बोल दिया।

 

दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। एक युवक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद तनाव की आशंका के चलते दोनों गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

पड़ोस गांव का गुड्डन भी था मौजूद

 

बेहटागाेकुल के ग्राम मुजमापुर मजरा कमालपुर के शोएब गुुरुवार की शाम गांव के बाहर बने मैदान में क्रिकेट देख रहे थे। स्वजन के अनुसार पड़ोस गांव का गुड्डन भी मौजूद था। गुड्डन ने शोएब पर थूकने का आरोप लगाया। जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद होने पर दोनों पक्ष के लोग मौके पर आ गए। ग्राम प्रधान चांद खां ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था।

 

हालांकि, दोनों पक्षों ने शाम को थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार की सुबह शोएब पक्ष के लोग ग्राम प्रधान के साथ थाने गए थे। इसी बीच गुड्डन पक्ष से जलीस, सुलहू, मजनू, रेहान, इलियास, सोनू,राहुल, कालीचरण, सलीम, मोतीन, मुईन, अज्जू समेत 40-45 लोगों ने शोएब के घर पर धावा बोल दिया। गाली-गलौज के साथ विवाद बढ़ गया। लाठी-डंडों से लैस दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।

 

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। शोएब पक्ष से उसके परिवार के मुन्नवर, दानिश, अब्दुल जहीर खां घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मोबीन, जलीस, हसीब, हफीज, नदीम, सुहैल को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से टोडरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने मुन्नवर की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

 

विवाद की आशंका के चलते दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात

 

जहां पर मुन्नवर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विवाद की आशंका के चलते दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों पांच-छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ था।

 

ग्राम प्रधान समझौते का प्रयास कर रहे थे। सुबह फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल एक व्यक्ति की लखनऊ में मौत हुई है। तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

गांव जा रहे प्रधान की कार के शीशे तोड़े: ग्राम प्रधान चांद खां ने बताया कि विवाद के समय वह थाने में मौजूद थे। गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना पर वह कार से गांव जा रहे थे। रास्ते में खेरिया गांव के पास अज्ञात लाभी गांव के कुछ लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया। कार न रोकने पर पथराव शुरू कर दिया। वह बाल-बाल बच गए, लेकिन कार के शीशे टूट गए। पुलिस के आने से पहले हमलावर फरार हो गए।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp