Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

IGRS शिकायत पर खदरा में बवाल: मारपीट, छेड़छाड़, ₹20 हजार लूट का आरोप, FIR दर्ज*

Author Image
Written by
Chandan Singh

मदेयगंज थाना क्षेत्र के खदरा बिस्ती टोला में सरकारी पानी की टंकी के अवैध उपयोग की IGRS शिकायत करने पर पीड़ित परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। मदेयगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खदरा बस्ती टोला निवासी नसीम जहां के बेटे ने जनसुनवाई पोर्टल IGRS पर मोहल्ले में सरकारी पानी की टंकी के अवैध उपयोग की शिकायत की थी। शिकायत पर जलकल विभाग की टीम मौके पर जांच करने पहुंची और पड़ोस की किश्वर जहां के यहां गड़बड़ी पकड़ी गई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जांच टीम के वापस लौटते ही किश्वर जहां, शहनूर, शकील, अफनान, अकील, ट्विंकल और 15-20 अज्ञात लोग लाठी-डंडों के साथ घर में जबरन घुस गए। आरोपियों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया।

नसीम जहां का आरोप है कि दबंगों ने उनकी बेटी नादिया के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। बीच-बचाव करने आए पति अनवर अली और बेटों मोहम्मद अदनान व अरशद को भी बेरहमी से पीटा गया। उपद्रवियों ने घर का फ्रिज-कूलर तोड़ दिया और अलमारी में रखे ₹20,000 कैश लेकर फरार हो गए। जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद मदेयगंज थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर किश्वर जहां, शहनूर, शकील, अफनान, अकील, ट्विंकल सहित अज्ञात 15-20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की कानूनी जांच में जुटी है।

उपरोक्त सभी आरोप पीड़ित परिवार की तहरीर पर आधारित हैं। पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

सह संपादक चन्दन सिंह

8931969706

जनता का भरोसा न्यूज चैनल, लखनऊ

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp