Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज SP ने ली शुक्रवार परेड की सलामी: पुलिसकर्मियों की फिटनेस और शस्त्र अभ्यास पर दिया जोर

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी लेने के बाद SP ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई।

 

परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल का अवलोकन कर SP ने उसे और प्रभावी बनाने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद सभी अधिकारी व कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

 

इसके बाद SP ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों की स्थिति और उपयोगिता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम व यूपी-112 कार्यालय भी चेक किए गए।

 

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को साफ-सफाई, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp