Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पारिवारिक विवाद में भतीजे ने चाची की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

Author Image
Written by
Chandan Singh

पीलीभीत। एक पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने अपनी चाची की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के मुहल्ला अशरफ खान में हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

 

मुहल्ला अशरफ खान निवासी 30 वर्षीय निशा अपने पति सलीम की अनुपस्थिति में घर पर 8 महीने की बेटी के साथ अकेली थीं। इसी दौरान उनका भतीजा मोनिस घर आया। किसी पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

 

विवाद बढ़ने पर मोनिस ने घर में रखा चाकू उठा लिया और निशा पर कई वार किए। उसने निशा की जांघ, पेट और हाथ की कलाई पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी भतीजा मोनिस फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से मुहल्ले में सनसनी का माहौल है।

 

*सह संपादक*: चन्दन सिंह

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp