
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी/बालू खनन कर रहे 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही पकड़कर सीज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार चल रहा था। इसकी भनक लगते ही थाना प्रभारी एक्शन में आए और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर खनन में शामिल 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया और उन्हें थाने लाकर सीज कर दिया गया।
*खनन माफियाओं में दहशत का माहौल*
पाली पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में भय का माहौल है। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े गए वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूली के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई है। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सत्यम द्विवेदी की खास रिपोर्ट
*सह संपादक*: चन्दन सिंह








