
Written by
Chandan Singh
हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय विवाहित महिला 30 जून की शाम करीब 6 बजे से लापता है। महिला के पिता ने हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगलीपुरवा मजरा खसौरा गांव निवासी पवन कुमार राजपूत पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
पिता के अनुसार, महिला घर से जेवरात और 50,000 रुपये नकद भी साथ ले गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों व अन्य संभावित जगहों पर तलाश की। पता चला कि आरोपी युवक ही महिला को अपने साथ ले गया है।
अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी पवन कुमार राजपूत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।








