Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एटा 25 हजार का इनामी पशु चोर मुठभेड़ में घायल, कासगंज पुलिस ने पैर में मारी गोली, अलीगढ़, एटा समेत 5 जिलों में 30 मुकदमे दर्ज

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट एटा जिला संवाददाता शिवम सिंह

एटा कासगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय पशु चोर को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार कासगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक अंतरजनपदीय पशु चोर रफीक बंजारा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हजारा नहर पटरी, ग्राम तातारपुर के पास हुई। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रफीक बंजारा अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज और आगरा समेत पांच जिलों में दर्ज 30 मुकदमों में वांछित था तथा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस और एसओजी टीम 30/31 जुलाई 2026 की रात संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश हजारा नहर पटरी, ग्राम तातारपुर की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नहर पटरी से तातारपुर जाने वाले रास्ते पर पेड़ की आड़ लेकर घेराबंदी की।

जब एक मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचा तो पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से उसे रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे मोटरसाइकिल सवार के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया।

घायल बदमाश की पहचान रफीक बंजारा पुत्र अहमद बंजारा निवासी नदरई, जनपद कासगंज के रूप में हुई। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की एक काले-हरे रंग की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थाना कासगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रफीक बंजारा जनपद अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज और आगरा में सक्रिय रहकर अपराध करता था। उसके विरुद्ध इन पांचों जिलों में कुल 30 मुकदमे दर्ज हैं। वह जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज मुकदमा संख्या 42/26 तथा मुकदमा संख्या 54/26 में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अपराधी भी था।

*जनता का भरोसा न्यूज़*

*रिपोर्टर शिवम सिंह*

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp