Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- ‘अब तो पुलिस परेशान नहीं करती फोटो खिंचाकर दिया 2027 का बड़ा टास्क

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

उप संपादक ज्ञानेश मिश्रा

हरदोई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बदायूं से लखनऊ लौटते समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हरदोई सीमा में पहुंचते ही उत्साहित सपाइयों ने उनके काफिले पर फूलों की बारिश की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को देखते हुए अखिलेश यादव ने अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की।

एक्सप्रेस-वे पर इस दौरान अखिलेश यादव ने हरदोई सदर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से विशेष तौर पर मुलाकात की। सपा प्रमुख ने बेहद आत्मीयता से उनका हाथ थामकर हालचाल जाना और चुटकी लेते हुए पूछा, “अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?” अखिलेश यादव के इस सवाल पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मुस्कान तैर गई।

इसके बाद फोटो सेशन के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता देखने को मिली। अखिलेश यादव ने अपनेपन के साथ “गुप्ता” कहकर रामज्ञान गुप्ता को अपने पास बुलाया और उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाई।

इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने रामज्ञान गुप्ता समेत वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं को ‘मिशन 2027’ का बड़ा टास्क सौंप दिया। उन्होंने चुनावी मंत्र देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत झोंक दें और कड़ी मेहनत कर हरदोई जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की साइकिल चलाकर दिखाएं।

सपा प्रमुख से मिले इस सीधे लक्ष्य के बाद एक्सप्रेस-वे पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प जताया।

इस मौके पर मुख्य रूप से सपा नेता हरिनाम सिंह यादव, अवनीश यादव, बेहटा बुजुर्ग के प्रधान सत्येंद्र यादव, राजेश यादव, शुभम गुप्ता, सौरभ यादव, आलोक, दीपक, विजय बहादुर, हरपाल सिंह धर्मेंद्र यादव दीपू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp