Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एटा पुलिस को मिला हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन 1 किमी दूर से पढ़ेगा नंबर प्लेट, ओवरस्पीड पर होगा ई-चालान

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट एटा जिला संवाददाता शिवम सिंह

एटा पुलिस को मिला हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन, अब तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर

एटा पुलिस को सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने पुलिस कार्यालय परिसर से इस हाईटेक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राभ पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

एसएसपी ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड और अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस है। इसमें लगा रडार चलते वाहनों की गति का सटीक आकलन करेगा, जबकि हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा 250 मीटर से लेकर एक किलोमीटर तक की दूरी से वाहनों की नंबर प्लेट कैप्चर करने में सक्षम है।

इस वाहन की मदद से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनका ई-चालान किया जाएगा। वाहन में ब्रीथ एनालाइजर भी लगाया गया है, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों की मौके पर ही जांच की जा सकेगी।

हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन रॉन्ग साइड ड्राइविंग समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी तकनीकी निगरानी रखेगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस इस इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही यातायात नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित होगा और आमजन की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

*जनता का भरोसा न्यूज़*

*रिपोर्टर शिवम सिंह*

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp