Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

Author Image
Written by
Chandan Singh

वाराणसी।

आदमपुर निवासी मो. फैज पर नाम और धर्म छिपाकर एक हिंदू युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर थाना कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित भाइयों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के दौरान उसकी मुलाकात आदमपुर निवासी मोहम्मद फैज से हुई। आरोप है कि फैज ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को “सनी मिश्रा” बताया और युवती से दोस्ती कर ली।

युवती के पश्चिम बंगाल लौट जाने के बाद फैज ने शादी का वादा कर उसे वाराणसी बुलाया। आरोप है कि यहां एक होटल में शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी से अश्लील वीडियो भी बना लिया।

जब युवती को फैज की असली पहचान पता चली तो उसने शादी के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि तब फैज ने धर्म परिवर्तन कर निकाह की शर्त रख दी। विरोध करने पर फैज ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

देह व्यापार का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद फैज और उसका भाई इब्राहिम मिलकर उसे देह व्यापार में धकेलने लगे। उसे फुलवरिया में किराए के कमरे में रखा गया और विभिन्न होटलों में ग्राहकों के पास भेजा जाने लगा। ग्राहकों से मिलने वाली रकम आरोपित क्यूआर कोड के जरिए अपने बैंक खातों में मंगवाते थे।

पीड़िता ने थक-हारकर थाना कैंट में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित मो. फैज और इब्राहिम की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर विश्व सनातन रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

<span class=वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज">
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp