Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज : युवक की नृशंस हत्या, ईंट से कुचलकर मौत; नामजद मुकदमा दर्ज

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज | ब्यूरो चीफ रोहित नंदन

कन्नौज जनपद में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव कांकरकुई निवासी 26 वर्षीय श्याम सुंदर का शव पड़ोसी गांव मधुपुरी में खून से लथपथ हालत में मिला। युवक की सिर और चेहरे पर ईंट से वार कर हत्या की गई है। घटनास्थल से खून से सनी ईंट भी बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

परिजनों के अनुसार श्याम सुंदर गुरुवार सुबह मशीन से लिंटर डालने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि उसका शव मधुपुरी गांव में कन्हैयालाल के दरवाजे के पास पड़ा है। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, तिर्वा एसडीएम राजेश कुमार, सीओ छिबरामऊ सुरेश कुमार मलिक सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता शिवपाल ने मधुपुरी गांव निवासी उदयवीर पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। परिजनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति शांत हुई।

पुलिस के अनुसार श्याम सुंदर मधुपुरी गांव निवासी उदयवीर का ट्रैक्टर चलाता था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp