Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद सातनपुर आलू मंडी में गंदगी का अंबार बदबू से सांस लेना मुश्किल बीमारी फैलने का खतरा

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट अमृतपुर तहसील क्राइम संवाददाता विनोद कुमार

फर्रुखाबाद एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडियों में शुमार जनपद फर्रुखाबाद की सातनपुर आलू मंडी में इन दिनों गंदगी की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। मंडी परिसर में जगह-जगह सड़े हुए आलू के ढेर लगे हैं, जिससे उठ रही तेज बदबू के कारण लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।

 

आढ़तियों और किसानों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंडी में गंदगी के अंबार लगे होने से न सिर्फ आलू का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। सड़े आलू और कचरे से उठ रही दुर्गंध से मंडी आने वाले व्यापारी, किसान और मजदूर बेहाल हैं।

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्पित राजपूत ने बताया कि मंडी सचिव से मिलकर जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सफाई नहीं कराई गई तो क्षेत्र में डायरिया, उल्टी-दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले हालात और बिगड़ सकते हैं।

आढ़तियों ने आरोप लगाया कि मंडी शुल्क वसूलने के बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जगह-जगह नालियां चोक हैं और कूड़ा उठान की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़े आलू खुले में पड़े रहने से मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं।

किसानों का कहना है कि गंदगी के कारण बाहर से आने वाले व्यापारी मंडी में रुक नहीं रहे, जिससे आलू के दाम पर भी असर पड़ रहा है। मंडी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। अब देखना होगा कि मंडी प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp