Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 32 वर्षीय पवन कुमार गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के इंकनौरा बरनई मार्ग पर गुरुवार रात करीब 9 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बहेलियनपुरवा गांव निवासी 32 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रामपाल अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे। तभी फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हसामुद्दीन ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद पवन को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp