
रिपोर्ट सवायजपुर तहसील क्राइम संवाददाता कुलदीप सिंह
हरदोई सवायजपुर तहसील मुख्यालय स्थित चकबंदी अधिकारी कार्यालय के सामने मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान अपनी जमीन-चकबंदी संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता और अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी समाधान न होने पर किसान धरने पर बैठने को मजबूर हुए हैं।
धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव और तहसील अध्यक्ष लल्लन सिंह कुशवाहा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। किसानों ने कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की।
किसानों की मुख्य मांगों में चकबंदी में पारदर्शिता, पट्टे-दर-पट्टे का निस्तारण और भ्रष्टाचार पर रोक शामिल है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की, लेकिन सहमति न बनने पर धरना जारी रहा।









