Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण की तैयारी तेज अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश, बोले- कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट अमृतपुर तहसील संवाददाता कुलदीप

फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए।  

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मंच, बैठने की व्यवस्था और आमजन के आवागमन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा हमारे गौरव का प्रतीक है, इसलिए कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में गंदगी देख अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित कूड़ा उठान के निर्देश दिए। कहा कि यात्रियों को गंदगी के कारण परेशानी न हो।

अधिकारियों ने यात्रियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल और शौचालय की स्थिति का भी निरीक्षण किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्देश दिए कि बस स्टैंड पर ठंडे पानी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

अधिकारियों ने दो टूक कहा कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और बस स्टैंड पर आने वाले प्रत्येक यात्री को स्वच्छता व मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp