Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद राजेपुर के चाचूपुर गांव में नाले में मिला युवक का शव शाम से लापता था 25 वर्षीय ब्रजेश हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट अमृतपुर तहसील क्राइम संवाददाता विनोद कुमार 

फर्रुखाबाद राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में भय और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान ब्रजेश राजपूत उम्र 25 वर्ष पुत्र बालक राम निवासी चाचूपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि ब्रजेश शुक्रवार शाम से ही घर से लापता था। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान थे।

शनिवार सुबह करीब 7 बजे कुछ राहगीर गांव के बाहर नाले की तरफ से गुजरे तो उन्होंने पानी में एक शव उतराता देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजेपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया।

 

शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता बालक राम का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं तो कुछ हत्या की आशंका जता रहे हैं।

 

थाना प्रभारी राजेपुर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और आखिरी बार किसके साथ देखा गया था, इन सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

 

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp