Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक अतिरिक्त उपजिलाधिकारी रेशमा सहाय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान तथा उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पूर्व सैनिक राम गुलाम, वीरवधू राम दुलारी एवं सरोजनी देवी द्वारा पेंशन न प्राप्त होने तथा चिकित्सा सुविधा से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत की गईं। इसके अतिरिक्त हवलदार धर्मेन्द्र कुमार की भूमि संबंधी समस्या भी संज्ञान में लाई गई। अध्यक्षों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन सभी प्रकरणों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा है कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों ने राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, अतः उनकी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ किया जाना आवश्यक है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा ने अवगत कराया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र पूर्व सैनिकों तक निरंतर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपने अभिलेखों को अद्यतन कराने हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क करें, जिससे योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।

 

बैठक में पुलिस, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp