
रिपोर्ट कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह
कन्नौज बाल विकास सेवाओं को तकनीक से जोड़ने की दिशा में कन्नौज जिले में बड़ी पहल की गई है। गुगरापुर और हसेरन परियोजना में कुल 158 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 02 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
खण्ड विकास अधिकारी एवं सीडीपीओ जलालाबाद के संयुक्त नेतृत्व में 56 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा 02 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए गए।
प्रभारी सीडीपीओ साक्षी तथा मुख्य सेविकाएं सोनाक्षी सिंह, शिवानी सेजवार एवं रीता गौतम ने 102 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फोन वितरित किए।

स्मार्टफोन से कार्यकत्रियां पोषण ट्रैकर, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और अन्य विभागीय सूचनाएं डिजिटल माध्यम से भेज सकेंगी। इससे डेटा संकलन त्वरित और पारदर्शी होगा। लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, कन्नौज ने बताया कि इस पहल से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्धता आएगी। यह कदम जनपद में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।









