
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर किया गया सराहनीय कार्य ।
दिनांक 08.03.2026 को थाना इन्दरगढ़ पर वादी की बहन को अभियुक्त विष्णु पुत्र नंदराम निवासी ग्राम जरेलापुर्वा थाना ककबन जनपद कानपुर नगर द्वारा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में अपहृता के थाना इन्दरगढ पर मु0अ0सं0 050/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम बिष्णू उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में अभियुक्त विकाश पुत्र रामविलाश निवासी ग्राम मक्कापुर्वा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज का नाम प्रकाश में आया । मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुये आज दिनांक 23.05.2026 को नामित अभियुक्त विष्णु उपरोक्त व प्रकाश में आये अभियुक्त विकाश उपरोक्त को कटैया पुल के पास बने यात्री प्रतिक्षालय से समय करीब 08.45 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता :-*
1.विष्णु कुमार पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम जरैलापुर्वा थाना ककवन जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 19 वर्ष
2.विकास कुमार पुत्र रामविलाश निवासी ग्राम मक्कापुर्वा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 22 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम :-*1.उ0नि0 सुरेशचन्द्र थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
2.का0 सौरभ सिंह थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
3.रि0आ0 शिवम जायसवाल थाना इन्दरगढ जनपद कन्नौज









