
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी नगर/तिर्वा व छिबरामऊ के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा गैर जमानी वारंटधारी/एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत कुल 17 वारंटी (NBW) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
इन वारंटीअभियुक्तों की गिरफ्तारी से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा एवं जनपद में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार भविष्य में भी जारी रहेगी।
*अभि0गण की गिरफ्तारी का विवरण निम्नवत है-*
थाना तिर्वा- 02
थाना इंदरगढ़ – 01
थाना सौरिख- 02
थाना कोतवाली कन्नौज – 10
थाना गुरसहायगंज – 02









