Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज एसओजी और गुरसहायगंज पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग, 7 लाख की 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Author Image
Written by
रोहित नंदन

हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब, आईशर कैंटर समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

 

*गुरसहायगंज, कन्नौज।* एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना गुरसहायगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय अवैध शराब गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 142 पेटी यानी करीब 1704 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कीमत लगभग 7 लाख रुपये और एक आईशर कैंटर बरामद हुई है।

एएसपी अजय कुमार के पर्यवेक्षण और सीओ नगर कुलवीर सिंह के नेतृत्व में रविवार 25 मई 2026 को सुबह 5.30 बजे समधन फ्लाईओवर के पास जीटी रोड पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। एसओजी प्रभारी निरीक्षक त्रदीप सिंह और गुरसहायगंज प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी की संयुक्त टीम ने आईशर कैंटर यूपी 17 एटी 3522 को रोककर तलाशी ली। कैंटर से 142 पेटी BLUE STROKE WHISKY बरामद हुई।

 

*गिरफ्तार आरोपियों की पहचान*

1. जगदीश कुमार पुत्र स्वर्गीय इकबाल सिंह निवासी ग्राम भांवर, थाना गन्नौर, जिला सोनीपत, हरियाणा

2. विजय पुत्र सहदेव निवासी ग्राम व थाना फरमाना, जिला सोनीपत, हरियाणा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार के मुजफ्फरपुर में डिलीवरी देते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। मिले पैसों को बराबर-बराबर बांटकर परिवार का खर्च और अपने शौक पूरे करते थे।

*ये हुआ बरामद*

1. 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कीमत करीब 7 लाख रुपये

2. आईशर कैंटर नंबर यूपी 17 एटी 3522

3. दो मोबाइल फोन

4. 1840 रुपये नकद

 

आरोपियों के खिलाफ थाना गुरसहायगंज में मु0अ0सं0 233/26 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:*

एसओजी/सर्विलांस टीम से निरीक्षक त्रदीप सिंह, हे0का0 अजय चाहर, का0 गौरव कुमार, का0 विकास अग्रहरि, का0 यगन चौधरी, का0 शिवराज सिंह यादव, का0 शुभम कुमार, का0 शुभम बालियान, का0 दीपक कुमार, का0 अभिषेक, आ0चा0 नितुल कुमार।

 

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी, उ0नि0 दीपक कुमार, उ0नि0 दीपक सिंह, उ0नि0 विनोद कुमार कश्यप, का0 अभिषेक त्यागी, का0 विशाल कुमार।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp