
*कन्नौज ब्लॉक संवाददाता सूरज कुमार की विशेष रिपोर्ट*
कन्नौज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत स्थित लीगल एड क्लीनिक में न्यायाधीश / सचिव *अनुजा सिंह* के प्रयास से लगभग दो माह पुराने पारिवारिक विवाद का निस्तारण किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि लगभग दो माह पूर्व उक्त प्रकरण दो भाईयों के मध्य अपनी स्वयं की माँ देखरेख का खर्चा व देखभाल किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राधिकरण में स्थित लीगल एड क्लीनिक में प्रेषित होने के पश्चात दोनो भाईयों मध्य वार्ता करायी गयी और जिसमें दोनो भाईयों को अपनी स्वयं की मॉ रहने खाने दावाईयों का खर्चा आधा-आधा वहन किये जाने के लिये प्रेरित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप दोनो भाई ने आपस में वार्ता कर आपसी सहमति से आधा-आधा खर्चा वहने करने में सहमति व्यक्त की जिससे सुलह वार्ता सफल रही और मामले का एकारात्मक रूप से निस्तारण किया गया।









