Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं जिला निर्वाचन अधिकारी

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

कन्नौज जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विस्तृत, गहन एवं सूक्ष्म निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों एवं व्यवस्थाओं का गंभीरता से परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, बैलट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट कक्ष, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, कक्षों की सीलिंग व्यवस्था, डबल लॉक प्रणाली तथा वेयरहाउस की समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा, संरक्षा एवं रखरखाव की स्थिति का गहन परीक्षण करते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की। सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए, जिस पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरे 24×7 निरंतर सक्रिय रहें तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने वेयरहाउस परिसर में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे और आमजन का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर वैशाली, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp