Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण, एसपी ने लगवाई दौड़

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई।

परेड के दौरान एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल का निरीक्षण करते हुए एसपी ने प्रभारी पुलिस लाइन को इसे और बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तथा यूपी-112 सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp