
कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में दिनांक 29.05.2026 को महिला थाना कन्नौज पर नव नियुक्त महिला आरक्षियों को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला आरक्षियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, कार्यालयीय प्रक्रियाओं तथा जनसुनवाई से संबंधित आवश्यक जानकारियों से अवगत कराना रहा।

इस दौरान महिला आरक्षियों को कार्यालय की विभिन्न शाखाओं जैसे अपराध शाखा, सीसीटीएनएस, अभियोजन शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सहायता संबंधी कार्यों एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अभिलेखों के रखरखाव, पत्राचार प्रणाली, अनुशासन एवं व्यवहारिक कार्यशैली के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा महिला आरक्षियों को पुलिस सेवा में संवेदनशीलता, अनुशासन एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। महिला आरक्षियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।

कन्नौज पुलिस द्वारा नव नियुक्त पुलिस कर्मियों को दक्ष एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी बनाने हेतु समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।










