Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

 कन्नौज जिलाधिकारी  आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा जिला कारागार कन्नौज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी बैरकों तथा बंदियों एवं उनके स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक कन्नौज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है।

जिला कारागार कन्नौज में निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिला कारागार में आने वाले नए कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें एवं निरुद्ध बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखें तथा आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराते रहें।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp