Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उ०प्र० बी०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Author Image
Written by
रोहित नंदन

 कन्नौज में आयोजित उ०प्र० बी०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp