Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1670 मरीज हुए लाभान्वित

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

 

कन्नौज उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद कन्नौज के समस्त 32 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 04 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मेले के माध्यम से आमजन को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देशन में नोडल अधिकारी, आरोग्य स्वास्थ्य मेला तथा नामित निरीक्षणकर्ता अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई।

 

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई। इसके साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण संबंधी परामर्श, हेपेटाइटिस ‘बी’ एवं ‘सी’ की जांच, टीबी संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग, नेत्र रोग परीक्षण, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड निर्माण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

 

आयोजित स्वास्थ्य मेले में जिनमें पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल रहे। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 41 गोल्डन कार्ड बनाकर पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए, जिससे उन्हें भविष्य में निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

 

स्वास्थ्य मेले के दौरान प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ की भी समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे मरीजों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निकट ही सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य मेलों का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp