Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज खेत पर काम करने गए युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Author Image
Written by
रोहित नंदन

 कन्नौज की विधानसभा छिबरामऊ के ब्लॉक तालग्राम अंतर्गत थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव समधन में एक दर्दनाक हादसे में खेत पर काम करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव समधन निवासी राजकुमार वाल्मीकि पुत्र श्रीपाल वाल्मीकि रविवार को अपने खेतों पर कृषि कार्य करने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि खेत के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। कार्य के दौरान राजकुमार का संपर्क अचानक टूटे हुए हाईटेंशन तार से हो गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन एवं ग्रामीण तत्काल उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर थाना गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर अवस्था में हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से टूटे हुए तारों की समय पर मरम्मत कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

राजकुमार की असामयिक मृत्यु से गांव समधन में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp