Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद कमालगंज दरौरा में सजा बगलेश्वर बाबा मेला, दूर-दराज से पहुंचे दुकानदार; गांव में बढ़ी रौनक

Author Image
Written by
रामबहार

रिपोर्ट फर्रुखाबाद तहसील संवाददाता विजय चौहान

फर्रुखाबाद कमालगंज न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा की ग्राम पंचायत दरौरा में लगने वाला ऐतिहासिक बगलेश्वर बाबा का मेला धीरे-धीरे रंग पकड़ने लगा है। मेले को लेकर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। 

मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। दूर-दराज से दुकानदार पहुंचने लगे हैं और मैदान में दुकानें सजने लगी हैं। खिलौने, मिठाई, घरेलू सामान, झूले और खान-पान की तमाम दुकानें श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। मेले के शुरू होने से पहले ही गांव का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बगलेश्वर बाबा के इस मेले की क्षेत्र में विशेष मान्यता है। यहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लेने आते हैं। हर साल की तरह इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है।

ग्राम पंचायत और प्रशासन की ओर से मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा, सफाई, पेयजल और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। मेले की रौनक बढ़ने के साथ ही दरौरा और आसपास के गांवों में चहल-पहल तेज हो गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp