Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : बारात के दौरान हंगामा, युवक घायल, बस पर बरसाए पत्थर

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज में गुरुवार रात बारात के दौरान एक हादसे ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया। बारात चढ़ने की तैयारी के बीच रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद नाराज बरातियों ने हंगामा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के नगला अमीर गांव से आई बारात के कुछ लोग मुख्य मार्ग पर मौजूद थे। इसी दौरान कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही एक रोडवेज बस ने भीड़ के बीच ओवरटेक करते समय आशीष (20) नामक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित बरातियों ने बस का पीछा किया। आरोप है कि इस दौरान बस चालक ने बरातियों की कार में भी टक्कर मार दी, जिससे कार का गेट क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए।

इसके बाद कमालगंज तिराहे के पास बरातियों ने बस को घेर लिया और उस पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख बस चालक किसी तरह वाहन लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। भीड़ के न मानने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

घायल युवक आशीष को साथियों द्वारा फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। क्षेत्राधिकारी अमरपाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp