Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के लापता होने से मामला संदिग्ध

Author Image
Written by
रामबहार

रिपोर्ट फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह करीब 5 बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

              (मृतक की फाइल फोटो)

मृतक की पहचान पट्टी कतरौली गांव निवासी प्रदीप (पुत्र कावेंद्र) के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के हरमानपुर गांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार, प्रदीप और उसकी पत्नी हृदेश के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

मृतक की बहन प्रिया ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी झगड़े के दौरान प्रदीप को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। करीब सात महीने पहले इसी विवाद के चलते पत्नी ने महिला थाने में प्रदीप के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।

घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए थे। सुबह जब प्रदीप के पिता ने उसे फंदे से लटका देखा तो तुरंत अन्य परिजनों को बुलाया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने रात में किस समय यह कदम उठाया।

घटना के बाद से मृतक की पत्नी हृदेश घर से लापता है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp