Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद कन्नौज में टेंट का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराया, करंट से युवक की मौत तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Author Image
Written by
रामबहार

रिपोर्ट जिला संवाददाता फर्रुखाबाद आयुष कुमार

 

फर्रुखाबाद। 23 अप्रैल 2026 कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी 28 वर्षीय युवक की कन्नौज में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। टेंट का लोहे का पाइप उतारते समय हादसा हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान सचिन पुत्र दिनेश भारती निवासी खुदागंज के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक सचिन किसी कार्यक्रम के लिए टेंट का सामान लेकर कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव अमरौली गया था।बुधवार को वह गाड़ी से टेंट का लोहे का पाइप उतार रहा था। इसी दौरान पाइप अचानक ऊपर उठ गया और पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिन अपने पीछे पत्नी पायल और तीन छोटे बच्चे वैभव, गुनगुन व रुनझुन को छोड़ गया है। मृतक के पिता दिनेश भारती और भाई रोहित का भी बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण बताई जा रही है।ग्रामीणों ने कहा इस तरह की घटनाएं अक्सर लापरवाही और सुरक्षा के अभाव में होती हैं। हाईटेंशन लाइनों के आसपास काम करते समय विशेष सावधानी जरूरी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईटेंशन लाइनों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp