Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद बरेली-इटावा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंदा, 3 की मौत और 6 घायल

Author Image
Written by
रामबहार

रिपोर्ट अमृतपुर तहसील संवाददाता कलदीप

फर्रुखाबाद बरेली-इटावा हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर के निकट सोमवार को हुए एक भयानक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे का शिकार हुए लोग जहानगंज थाना क्षेत्र के हब्बापुर और कमालगंज के रहने वाले थे। ये सभी लोग शाहजहांपुर के थाना आल्हागंज अंतर्गत मनिहारी गांव में एक शादी से जुड़ी पंचायत में शामिल होने जा रहे थे। इस दुखद घटना ने खुशियों भरे माहौल को पल भर में मातम में बदल दिया।

इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वालों में हब्बापुर निवासी सतेन्द्र, उनकी पत्नी तन्नू (30) और युवराज शामिल हैं।

वहीं, ऑटो चालक दिलीप (36), रामकरण (35), पुष्पा (30), और कमालगंज निवासी अंशू, पवन व आशा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल पुष्पा और आशा समेत तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर पहुंची राजेपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहा था, जिस कारण विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार डंपर चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp