Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद चाचूपुर में तालाब से शव निकालने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला पथराव में कई पुलिसकर्मी लहूलुहान गांव छावनी में तब्दील‌ उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट अमृतपुर तहसील क्राइम सवाददाता विनोद कुमार

फर्रुखाबाद राजेपुर थाना र क्षेत्र के गांव चाचूपुर में शनिवार सुबह बवाल हो गया। तालाब में युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह चाचूपुर गांव के तालाब में 25 वर्षीय ब्रजेश राजपूत का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर राजेपुर पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने शव ले जाने का विरोध कर दिया।

 

ग्रामीणों की मांग थी कि पहले मौके पर बड़े अधिकारी आएं और हत्या का खुलासा करें। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और फिर अचानक पथराव शुरू कर दिया।

 

अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में थाना राजेपुर के कई जवान घायल हो गए। दो पुलिसकर्मियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल सीएचसी राजेपुर भेजा गया।

हालात बिगड़ते देख पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कुछ ही देर में एसपी समेत कई थानों की फोर्स, पीएसी और क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति पर काबू पाया।

 

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। एहतियात के तौर पर चाचूपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो फुटेज और फोटो के जरिए पथराव व हमला करने वालों की शिनाख्त की जा रही है। सरकारी काम में बाधा, बलवा और पुलिस पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि मृतक ब्रजेश शुक्रवार शाम से लापता था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर बिंदु पर जांच कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp