Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने थाना तालग्राम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने मंगलवार को थाना तालग्राम परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर स्थित बैरकों का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं और रखरखाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिला कर्मियों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना तालग्राम में तैनात नवागत रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं व्यवहारिक पुलिसिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को कानून व्यवस्था, बीट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया पॉलिसी तथा जनसंपर्क जैसे विषयों पर प्रभावी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रशिक्षण रजिस्टरों का अवलोकन कर निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार प्रशिक्षण की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर नवागत रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु थाना परिसर में “बड़े खाने” का आयोजन भी किया गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp