Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज में किसान दिवस आयोजित अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, दिए तकनीकी समाधान

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज जनपद कन्नौज में सोमवार को चौधरी चरण सिंह सभागार, कृषि भवन में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने की।  

 

किसान दिवस में करीब 50 प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों की समस्याओं, जिज्ञासाओं और सुझावों को विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और मौके पर ही निराकरण व तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।

 उप कृषि निदेशक ने बताया कि पिछली बैठक में मिली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।  

 कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वैज्ञानिक डॉ० सुशील कुमार ने किसानों को पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने फसल अवशेषों को खेत में मिलाने, दलहनी फसलों की बुवाई और धान की नर्सरी के लिए उपयुक्त स्थान चयन पर जोर दिया।  

 जिला उद्यान अधिकारी सी०पी० अवस्थी ने पीएमएफएमई एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पर 80–90 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ० सारिका मल्ल ने वर्षा से पहले पशुओं के टीकाकरण और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 50 मुर्गी वितरण योजना के बारे में बताया।  

 किसानों ने विद्युत आपूर्ति, स्मार्ट मीटर, खाद उपलब्धता और नई सहकारी समिति की आवश्यकता के मुद्दे उठाए। संबंधित विभागों ने इन पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।  

जिला कृषि अधिकारी ने फसल विविधीकरण और निःशुल्क बीज वितरण की योजना साझा की। वहीं उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने की अपील की।

 कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, प्रभारी मंडी सचिव, नलकूप, विद्युत, भूमि संरक्षण, सहकारिता विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि और फसल बीमा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।  

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp