Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज भीषण गर्मी में कन्नौज जिला प्रशासन की पहल: बस स्टैंड पर कूलर, घड़े और शीतल पेयजल की व्यवस्था, DM ने किया निरीक्षण

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन को राहत देने के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मंगलवार को बस स्टैंड कन्नौज पहुंचकर यात्रियों एवं राहगीरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

DM के निर्देश पर समस्त तहसीलों, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा हेतु शीतल पेयजल, मिट्टी के घड़े, कूलर एवं छायादार व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। तेज धूप एवं गर्म हवाओं के बीच इन व्यवस्थाओं से महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों समेत बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिल रही है।

निरीक्षण के दौरान DM ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के इस कठिन समय में आमजन को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पेयजल, कूलर एवं अन्य व्यवस्थाएं निरंतर सुचारु रूप से संचालित रहें तथा उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 जिलाधिकारी ने नागरिकों से अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, अधिक से अधिक पानी पीने तथा बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि./रा. देवेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कन्नौज, ए.आर.एम. रोडवेज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp