Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज में एसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया शस्त्र अभ्यास

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

 पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर ली गई सलामी।

शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने हेतु पुलिसकर्मियों को कराई गई दौड़ एवं शस्त्र अभ्यास।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई।

परेड में अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल का अवलोकन कर उसे और बेहतर तरीके से संपादित कराने हेतु प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्वार्टर गार्ड में सलामी ली गई तथा स्टोर रूम, भोजनालय, परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम एवं यूपी-112 कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp