Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज बिजली व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ऊर्जा राज्य मंत्री

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

कन्नौज उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार, कन्नौज में विद्युत विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्युत आपूर्ति, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर परिवर्तन, जर्जर तारों के प्रतिस्थापन, शिकायत निस्तारण एवं किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान जनगणना–2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” को जन-आंदोलन एवं उत्सव के रूप में सफलतापूर्वक पूर्ण कराए जाने के क्रम में मात्र एक दिवस में मकानों की प्रगणना पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने पर प्रगणक पूजा तिवारी एवं पर्यवेक्षक सुनील सिंह को ऊर्जा मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति से जुड़ी प्रत्येक समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बिजली कटौती के कारण, लो-वोल्टेज की स्थिति, ट्रांसफार्मर बदलने में लगने वाला समय, खराब विद्युत बिलों के निस्तारण, कंट्रोल रूम के प्रचार-प्रसार, ट्रॉली ट्रांसफार्मर की उपलब्धता तथा इमरजेंसी लोड शिफ्टिंग की कार्ययोजना संबंधी बिंदुवार सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई आउटसोर्स कर्मी भ्रष्टाचार अथवा जानबूझकर लापरवाही में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को दैवीय आपदा मानते हुए विद्युत विभाग पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करे। किसान भाइयों की मक्का एवं मूंगफली की फसल को देखते हुए ट्यूबवेल एवं बोरिंग हेतु न्यूनतम 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण रखने को कहा गया। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक फीडर से संबंधित विद्युत कटौती की सूचना, उसका कारण एवं समाधान की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नियमित रूप से साझा की जाए तथा अधिकाधिक जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को समूह से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में विद्युत से संबंधित जो समस्या आ रही है, उसके निस्तारण हेतु आज ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाए और उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के किसी अधिकारी व कर्मचारी की फोन न उठने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कहा कि जहाँ भी ट्रांसफार्मर की वृद्धि क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है, वहाँ शीघ्र वृद्धि की जाए।

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अनौगी, जसपुरा, मतौली, बेहरिन सहित विभिन्न फीडरों में आ रही विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया। वहीं विधायक छिबरामऊ अर्चना पाण्डेय ने विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर विद्युत तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम 1077 पर प्राप्त होने वाली विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए। साथ ही जनगणना–2027 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा जनभागीदारी के माध्यम से जनगणना अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, निदेशक, वाणिज्य विद्युत वितरण निगम दक्षिणांचल आगरा इंजीनियर अजय अग्रवाल, मुख्य अभियंता कानपुर कमलेश सिंह, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp