Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज की छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा का नया द्वार खुला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, जशोदा को AICTE से मिली स्वीकृति

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं उनके द्वारा नामित अधिकारी वैशाली, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कन्नौज के सतत प्रयासों से जनपद कन्नौज को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा,राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, जशोदा ने जानकारी दी है कि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, जशोदा कन्नौज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स) डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संचालन हेतु लेटर ऑफ अप्रूवल प्रदान कर दिया गया है। इसके साथ ही सत्र 2026-27 से संस्था में छात्राओं के प्रवेश एवं नियमित शैक्षणिक गतिविधियों का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

उल्लेखनीय है कि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, जशोदा कन्नौज कानपुर मंडल की एकमात्र राजकीय महिला पॉलीटेक्निक संस्था है। इस संस्था के प्रारम्भ होने से जनपद कन्नौज सहित आसपास के जनपदों की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सशक्त अवसर मिलेगा तथा वे आधुनिक तकनीकी कौशल अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होंगी।

वर्तमान समय में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, एम्बेडेड सिस्टम, ऑटोमेशन एवं आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का क्षेत्र तीव्र गति से विस्तार पा रहा है। भारत सरकार द्वारा सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को विशेष प्रोत्साहन दिए जाने के कारण आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं विकसित हो रही हैं। ऐसे में यह पाठ्यक्रम छात्राओं को भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाते हुए उन्हें उत्कृष्ट रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

नोडल प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026-27 से कक्षाओं के सुचारु संचालन हेतु शिक्षकों एवं कार्यालय स्टाफ की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रयोगशालाओं, आधुनिक उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से बजट प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है।

जिला प्रशासन एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किए गए इन सार्थक प्रयासों से जनपद की छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा के नए आयाम स्थापित होंगे तथा उन्हें आधुनिक तकनीकी दक्षता के साथ सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp