Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज DM आशुतोष मोहन की अध्यक्षता में सहकारी विकास समिति की बैठक, नई समितियों के गठन व पारदर्शी संचालन के निर्देश

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न हुई

बैठक में जिलाधिकारी ने सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सहकारिता किसानों, ग्रामीणों एवं समाज के कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है, इसलिए समितियों का संचालन पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मत्स्य एवं दुग्ध विभाग में गठित की जाने वाली समितियों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। जो नई समीतियां बनायी गयी है उनको धरातल पर उतारा जाए, भंडारण योजना के अंतर्गत समितियों में मरम्मत/सुंदरीकरण कार्य किया जाए।कहा कि समितियों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी रूप से पहुँचे। साथ ही समिति भवनों एवं परिसंपत्तियों के रख-रखाव को भी प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, सहायक निबंधन सहकारी राजीव लोचन शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp